फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 100 votes including that of the runner-up were deducted in the election for the post of Prime Minister.

Sambhal News: प्रधान पद चुनाव में उपविजेता के समेत 100 से अधिक वोट काटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
More than 100 votes including that of the runner-up were deducted in the election for the post of Prime Minister.
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर में पंचायत निर्वाचन-2021 में उप विजेता रहे भूरा और उनके परिवार के सात सदस्य समेत 100 से अधिक काट दिए गए हैं। भूरा ने इस संबंध में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से शिकायत की है। मामले की जांच कराकर वोट बनवाने और इसके लिए दोषी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

भूरा ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को बताया कि गांव में राजनीति के चलते उनका व उनके परिवार के लोगों के वोट काटे गए हैं। जबकि गांव में कुछ ऐसे लोगों के भी वोट मतदाता सूची में शामिल हैं, जो मूल रूप से बाहर रह रहे हैं। बीएलओ से इस संबंध में कई बार शिकायत के लिए गए, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। इस मामले की जांच करवाकर उनका मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए। साथ ही, इसके लिए दोषी बीएलओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। एसडीएम रामानुज ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। दोषी मिलने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed