फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Moradabad's SOG and Bilari police raided the Mobil Oil factory

Sambhal News: मुरादाबाद की एसओजी व बिलारी पुलिस ने मोबिल ऑयल की फैक्टरी पर मारा छापा

Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's SOG and Bilari police raided the Mobil Oil factory

विज्ञापन


बहजोई। मुरादाबाद की एसओजी व बिलारी पुलिस की टीम ने नगर में नकली मोबिल बनाने की फैक्टरी व गोदाम पर छापा मारा। यहां पुलिस ने भारी मात्रा में खुला मोबिल ऑयल समेत उपकरण, नामचीन कंपनी का लोगो, डिब्बे पर स्टीकर आदि बरामद किए हैं। साथ ही संचालक को हिरासत में लिया गया है।
पूरे मामले मेें मुरादाबाद की एसओजी व बिलारी पुलिस बरामद माल व उपकरण समेत संचालक को बहजोई कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर वापस लौट गई। शनिवार को शाम से ही मुरादाबाद की एसओजी व बिलारी पुलिस ने नगर में मोबिल ऑयल की फैक्टरी व गोदाम की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

काफी देर तक पूछताछ व जानकारी लेने के बाद टीम ने बंबा रोड स्थित फैक्टरी व काली मंदिर रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा और जांच-पड़ताल के बाद रात करीब 12:30 बजे सामान व उपकरण समेत संचालक को बहजोई पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। रात भर फैक्टरी व गोदाम पर स्थानीय पुलिस की निगरानी रही। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक फैक्टरी व गोदाम पर पुलिस की तैनाती है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों के मार्ग दर्शन के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई होगी। इसके बाद ही फैक्टरी व गोदाम में मिले मोबिल ऑयल समेत उपकरण आदि की मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article