{"_id":"67a512c1733941fe4601226f","slug":"moradabad-reached-the-semifinal-after-defeating-ghaziabad-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-119028-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गाजियाबाद को हराकर मुरादाबाद सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गाजियाबाद को हराकर मुरादाबाद सेमीफाइनल में
विज्ञापन
क्रिकेट खेलतीं टीमें।
- फोटो : क्रिकेट खेलतीं टीमें।
बहजोई(संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद की टीम ने गाजियाबाद को पांच रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मुरादाबाद के खिलाड़ी अभय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बृहस्पतिवार को बड़ा मैदान पर टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गाजियाबाद व मुरादाबाद के बीच हुआ। गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मुरादाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 129 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी गाजियाबाद की टीम काफी संघर्ष करने के बावजूद 19.1 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार मुरादाबाद ने गाजियाबाद को पांच रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
बेहतरीन गेंदबाजी कर गाजियाबाद के चार विकेट झटकने वाले व अपनी टीम को 11 रन का योगदान करने वाले मुरादाबाद के खिलाड़ी अभय को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अंपायर तरुण वाष्र्णेय व राजू गिरि रहे। वहीं, कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू व रवि शंखधार ने तथा स्कोरिंग दानिश गुड्डू व अंकुर गुर्जर ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान आदि का सहयोग रहा।