{"_id":"61d73f194afdb8511853bff5","slug":"moradabad-captures-all-up-challenge-cup-chandausi-news-mbd4152227181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल यूपी चैलेंज कप पर मुरादाबाद का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल यूपी चैलेंज कप पर मुरादाबाद का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप मुरादाबाद की टीम ने कब्जा कर लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में मुरदाबाद और बुलंदशहर की टीम के साथ मुकाबला हुआ, जिसमें मुरादाबाद ने चार विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब नितिन तथा मैन ऑफ द सीरीज बुलंदशहर के खिलाड़ी अनुभव को मिली।
बुधवार को बड़ा मैदान पर आयोजित स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू व स्वर्गीय प्रदीप कुमार नीलकमल मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 18 वें संस्करण का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद व बुलंदशहर की टीम के बीच खेला गया। बुलंदशहर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बुलंदशहर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 122 रन बनाए। जवाब में मैदान पर खेलने उतरी मुरादाबाद की टीम ने 14.4 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस तरह मुरादाबाद ने बुलंदशहर को 4 विकेट से हराकर ऑल यूपी चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया।
5 विकेट झटकने वाले मुरादाबाद के गेंदबाज नितिन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं पूरे क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए 220 रन बनाने वाले बुलंदशहर के बल्लेबाज अनुभव सिंह के खाते में मैन ऑफ सीरीज का खिताब पहुंचा। सराफा व्यापारी कुशांक कुमार कन्नू की ओर से अनुभव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड आकाश चौधरी के नाम रहा। अंपायर राजू गिरि व डीपी शर्मा रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा व विशेष राघव ने की। आयोजकों में नवदीप कुमार बंटी व जयदीप उस्ताद समेत राकेश यादव, लईक अहमद, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रपाल, अय्यूब पहलवान, अजीत शंखधार, नन्हा, नबाजिश, मंगल, शंकरलाल शर्मा क्रांतिवीर, छोटू, गौरव वार्ष्णेय व ललित मोहन शर्मा का सहयोग रहा।