फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Moradabad beat Delhi by 24 runs to enter semi-finals

मुरादाबाद ने दिल्ली को 24 रनों हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Moradabad beat Delhi by 24 runs to enter semi-finals
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर प्रथम आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला टेलीफंकन दिल्ली व कलक्ट्रेट मुरादाबाद के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुरादाबाद की टीम 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सलीम खान को दिया गया। मुरादाबाद ने 24 रनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की अंपायरिंग पुनीत कुमार व अनिल कपूर, स्कोरिंग आशिक व प्रियांशु यादव व कमेंट्री चंदू यादव व माधव मिश्रा ने की। इस दौरान सुमित कुमार, कुश रावत, आलम, विकास माथुर, दिनेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, नवीन शर्मा, सुशील कुमार लच्छी आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला फिरोजाबाद व मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed