फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monsoon is near, but the municipality is indifferent about cleaning the bottom of the big drains of the city

मानसून नजदीक, लेकिन नगर के बड़े नालों की तली झाड़ सफाई को लेकर पालिका उदासीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is near, but the municipality is indifferent about cleaning the bottom of the big drains of the city
बहजोई। मानसून नजदीक है, बावजूद इसके अभी तक नगर के कई इलाकों के नाले-नालियों की साफ-सफाई न होने से जलभराव का अंदेशा है। यह हाल तब है जबकि जिला प्रशासन की ओर से पालिका परिषद को बारिश से पहले नगर भर के सभी बड़े नाले-नालियों की तली-झाड़ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक सभी नाले-नालियों की सफाई को लेकर पालिका की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पालिका परिषद को निर्देशित किया गया था कि मानसून से पहले नाले-नालियों की साफ-सफाई करा ली जाए। इसके बाद पालिका की ओर से अभी तक संभल रोड समेत इसलाम नगर रोड, रेलवे रोड, चितौरा रोड, बबराला रोड व पजाया रोड आदि मोहल्लों में बने बड़े नाले-नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। इससे बारिश होने के बाद पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाएगी। पालिका के सफाई व्यवस्था प्रभारी पंकज कुमार का कहना है कि वैसे तो पालिका की ओर से नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। रही बात मानसून से पहले बड़े नालों की तली झाड़ साफ-सफाई की, तो इसके लिए अभी तक टेंडर नहीं हुआ है। इसके चलते बड़े नालों की सफाई प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed