फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monkeys demolished the wall, woman died after being buried under the debris

Sambhal News: बंदरों ने गिराई दीवार, मलबे में दबकर महिला की माैत

Wed, 11 Dec 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Monkeys demolished the wall, woman died after being buried under the debris
संभल। गांव छछैरा में सोमवार की शाम बंदरों के कूदने से नवनिर्मित दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में गांव निवासी नन्हे की पत्नी नन्ही (40) दब गई। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से महिला को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव छछैरा निवासी नन्हे मूलरूप से गांव ऐंजरी के रहने वाले हैं। करीब 35 साल पहले छछैरा स्थित अपनी ननिहाल में आ गए थे। निकाह भी यही हुआ। वह कच्चे मकान में परिवार के साथ रहकर गुजर बसर करते करता है।
विज्ञापन

पक्का मकान बनाने के लिए उसने दो दिन पहले रास्ते की ओर से मिट्टी से ईंटों की दीवार कराई थी। जो दस फीट ऊंची थी। सोमवार शाम दीवार के बराबर में लगे हैंडपंप पर नन्हे की पत्नी पानी भर रही थी। इसी दौरान बंदर दीवार पर कूद गए। जिससे दीवार भरभराकर गिर गई और नन्हे की पत्नी मलबे में दब गई। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए। जहां पर जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed