फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monkey troop attacks children; three bitten.

Sambhal News: बंदरों के झुंड का बच्चों पर हमला, तीन को काटा

Wed, 07 Oct 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Monkey troop attacks children; three bitten.
ओबरी (संभल)। असमोली के गांव बुकनाला में मंगलवार की सुबह दुकान से सामान लाते समय तीन बच्चों को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बंदरों को भगाकर बच्चों को बचाया। परिजनों ने घायलों का असमोली सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बुकनाला गांव निवासी निशात (8), मरयम (4), फैजान (7) दुकान से सामान खरीदकर अपने घर आ रहे थे। को चले थे। जैसे ही तीनों दुकान से कुछ कदम की दूरी पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने मासूमों पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से लहूलुहान हो चुके थे। तीनों का सीएचसी असमोली में प्राथमिक उपचार कराया गया। जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन


वर्जन
स्थानीय स्तर पर बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। इसके लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ जानकारी देकर बंदरों को पकड़वाया जा सकता है। -मनोज कुमार, रेंजर, वन विभाग, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकनाला में बंदरों के हमले में मासूमों के घायल होने की जानकारी मिली है। बंदरों को पकड़वाने के लिए जरूरी कार्रवाई वन विभाग के स्तर से होती है। यही कोई समस्या नहीं है तो फिर प्रधान और सचिव को बंदर पकड़वाने के लिए निर्देशित करेंगे। -प्रेमपाल सिंह, बीडीओ, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed