{"_id":"6011c4b38ebc3e31b5383c35","slug":"money-sent-to-285-person-of-pradhanmantri-aawas-yojana-sambhal-news-mbd377547717","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के 285 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के 285 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। सबके लिए आवास शहरी मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 285 लाभार्थियों के खाते में एक क्लिक करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ऑन लाइन धनराशि भेजी। मुख्यमंत्री द्वारा धनराशि भेजे जाने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए बहजोई स्थित एनआईसी और सभी आठों स्थानीय निकायों में कार्यक्रम हुए।
एलईडी लगाकर समारोह का प्रसारण दिखाया गया। संभल नगर पालिका परिषद में समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल ने बताया कि संभल नगर पालिका परिषद में आयोजित समारोह में भाजपा की नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता मौजूद रहीं। सौ लाभार्थियों ने भी भागीदारी की।
नगरीय विकास अभिकरण की कार्यक्रम अधिकारी अंजू सिंह ने बताया कि जिले में 184 लाभार्थियों को पहली तथा 101 लाभार्थियों को दूसरी किश्त की धनराशि बुधवार को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि बबली और रविता के आवास पूर्ण हो गए थे उन्हें मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने बहजोई स्थित एनआईसी के कक्ष में आवास की चाबी सौंपी है। ब्यूरो