फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Modi Bhaijaan remembers minorities only during elections: Iqbal

मोदी भाईजान अल्पसंख्यकों को चुनाव के समय ही करते हैं याद : इकबाल

Fri, 05 Jan 2024 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 05 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Modi Bhaijaan remembers minorities only during elections: Iqbal
संभल। संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के साथ दिखावा करती है। मोदी भाईजान को चुनाव के समय ही अल्पसंख्यकों की याद आती है। यदि भाजपा वास्तव में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहती है तो यूपी में 10 मुसलमानों को चुनाव लड़ाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी बयान में इकबाल महमूद ने कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा सिर्फ दिखावा है। ये 80-20 की लड़ाई लड़ते हैं। यह लोग हर वो काम करेंगे, जिससे मुसलमानों के अंदर नफरत पैदा हो। यदि वाकई में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहते हैं तो लोकसभा चुनाव में यूपी से कम से कम दस मुसलमानों को चुनाव लड़ाएं। विशेष योजनाएं चलाएं और संविधान के अनुरूप जो योजनाएं मिलनी हैं, उनका लाभ दिलवाएं। हिंदुस्तान के कानून की वजह से अल्पसंख्यकों को योजनाओं का लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि मस्जिद में अजान नहीं दे सकते। सफर में नमाज नहीं पढ़ सकते। यदि कोई पढ़ने लगे तो उसे सजा दी जाती है। यह सब चीजें दर्शाती हैं कि उनके यहां हमारे लिए कोई जगह नहीं है। हमने 40-50 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। इनका भी समय निकल जाएगा। मुस्लिम महिलाओं को लेकर होने वाले भाजपा के कार्यक्रमों के सवाल पर विधायक ने कहा कि मोदी भाईजान चुनाव के समय ही अल्पसंख्यकों को याद करते हैं। इससे पहले कभी सुध नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed