फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Models of famous temples of the country will be seen in Ganga fair.

Sambhal News: गंगा मेले में दिखेंगे देश के प्रसिद्ध मंदिरों के मॉडल

Tue, 05 Nov 2024 03:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Models of famous temples of the country will be seen in Ganga fair.
चंदौसी (संभल)। सिसौना डांडा गंगा मेले में इस बार देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन होंगे। गंगा घाट पर सुप्रसिद्ध मंदिराें के बीस-बीस फीट ऊंचे मॉडल बनाए जाएंगे। आगरा, मुरादाबाद और मथुरा के कारीगर मंदिर के मॉडल तैयार करेंगे। मेले को लेकर तैयारियां जारी हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 15 नवंबर को है
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के सिसौना गंगातट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जिला पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले को भव्य बनाने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। इस बार 13 नवंबर को मेले का झंडी पूजन होगा। मेले का उद्घाटन 14 नवंबर और मुख्य स्नान 15 नवंबर का है। प्रशासनिक अधिकारी दिन रात मेले को भव्य बनाने में जुटे हैं। मेला परिसर में अस्थाई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। मेला परिसर को समतल किया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए हर बार नए नए प्रयोग किए जाते हैं। इस बार गंगातट पर देश के पांच प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन होंगे। इसमें अयोध्या का राम मंदिर, वृंदावन का बांकेबिहारी, उत्तराखंड का केदारनाथ और गिरिजा देवी के अलावा वैष्णो देवी मंदिर शामिल है। इन मंदिरों के मॉडल को आगरा, मुरादाबाद और मथुरा के कारीगर तैयार करेंगे। इनकी ऊंचाई लगभग बीस फीट तक होगी। इनको बनाने में बांस बल्ली, पीओपी आदि का प्रयोग किया जाएगा। घाट बनते ही मंदिरों के मॉडल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



---------
वर्जन
कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार मेले में देश के प्रसिद्ध पांच मंदिरों के दर्शन होंगे। आगरा, मुरादाबाद और मथुरा के कारीगर मंदिरों के मॉडल तैयार करेंगे। - आशीष सिंह, अपर मुख्य अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed