{"_id":"61e9b84c7c3dc5672159908a","slug":"mnrega-workers-will-no-longer-have-fake-attendance-the-app-will-monitor-sambhal-news-mbd4165917141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों की अब नहीं लग सकेगी फर्जी हाजिरी, मॉनीटरिंग करेगा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों की अब नहीं लग सकेगी फर्जी हाजिरी, मॉनीटरिंग करेगा एप
विज्ञापन
संभल। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले मजदूरों की अब फर्जी हाजिरी नहीं लग पाएगी। मनरेगा मजदूरों की अब मोबाइल एप के माध्यम से दिन में दो बार हाजिर लगेगी। ग्रामीण विकास विभाग ने एनएमएमएस एप तैयार की है। संभल जनपद एप के माध्यम से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरूआती क्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप लांच की है। पंचायत प्रतिनिधि एप को मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वह इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। संबंधित वार्ड सदस्यों को पहले पंचायत से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए जिले के सभी वार्ड सदस्यों को पहले एनएमएमएस एप पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड होने के बाद ही वह एप के माध्यम से मजदूरों की हाजिरी लगा पाएंगे।
मनरेगा उपायुक्त बलवंत सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूरों के वर्क साइट सहित फोटो एप पर दिन में दो बार अपलोड करने होंगे। पहला फोटोग्राफ सुबह के समय अपलोड करना होगा, जबकि दूसरी बार फोटो दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच डालना होगा। यह सब प्रक्रिया जियो टैगिंग के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल के माध्यम से ही की जा सकेगी।
विज्ञापन
जिले में नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम से उन मस्टररोलों को जोड़ा जा रहा है, जिसमें 20 से ज्यादा मजदूर हैं। इस एप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
बलवंत सिंह, उपायुक्त मनरेगा, संभल