फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mla speak on caa matter in sambhal

विधायक ने संभल हिंसा का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mla speak on caa matter in sambhal
संभल। सदर विधायक और सपा विधानमंडल दल के उप नेता नवाब इकबाल महमूद ने संभल की हिंसा का मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान उठाया है। साथ में मुख्यमंत्री को प्रदर्शनकारियों से वार्ता का सुझाव दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने फोन पर दी। यह भी कहा कि संभल के कई मुद्दे उन्होंने विधानसभा में उठाए हैं।
विज्ञापन

इकबाल महमूद ने बताया कि संभल में 19 और 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसमें दो लोगों की जान गई। प्रदेश में कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन है लेकिन राज्य सरकार और मुख्यमंत्री इनसे वार्ता तक को गंभीर नहीं है। उन्होंने संभल में हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हवाला दिया और यह भी कहा कि संभल को बसपा की सरकार के दौरान जिला बनाया गया था लेकिन मुख्यालय नहीं बनाया था। सपा ने पवांसा क्षेत्र में मुख्यालय की घोषणा कर दी। अब भाजपा सरकार मुख्यालय को बहजोई ले गई। जबकि संभल संवेदनशील क्षेत्र है। इसीलिए वर्षों से अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की तैनाती है। इसके बाद भी संभल से 30 किलोमीटर दूर मुख्यालय बना दिया गया। राज्य सरकार जिला मुख्यालय के मुद्दे में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। बवाल में बेकसूर लोगों को जेल भेजने और 70 लोगों को क्षतिपूर्ति के लिए नोटिस देने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed