फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Missing girl from a village in Sambhal recovered from relative s house

लड़की का क्यों किया अपहरण?: रिश्तेदार के घर से हुई बरामद. बोली- मुझे कहां रखा, मेरे साथ क्या हुआ कुछ नहीं याद

Tue, 20 Sep 2022 08:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे किशोरी को रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरी और एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

विज्ञापन
Missing girl from a village in Sambhal recovered from relative s house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के एक गांव निवासी किशोरी का चार युवकों ने रविवार की शाम खेत से अपहरण कर लिया था। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने किशोरी को रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी और एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। फिलहाल पुलिस जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन

रविवार को एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियों के साथ खेत में घास काट रही थी। तभी चार अज्ञात लोग किशोरी का मुंह दबाकर अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद किशोरी की सहेलियों ने गांव पहुंच परिजनों को पूरी जानकारी दी थी। सीमा विवाद के चलते पुलिस भी रविवार को रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई थी। सोमवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को एसपी ने बताया कि अपहृत किशोरी को पुलिस ने रिश्तेदार के घर से बरामद किया है। किशोरी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वहीं किशोरी के पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे किशोरी की बड़ी बहन की ससुराल के सामने रहने वाला युवक अपने काम पर जा रहा था। तभी उसने किशोरी को रामलीला ग्राउंड के पास खड़ा देखा तो युवक ने उसके बहनोई को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद बहनोई भी मौके पर पहुंच गए और उसने किशोरी के पिता को जानकारी दी। आधा घंटे के अंदर परिजन भी बहजोई पहुंच गए। इसके बाद घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। सीओ ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं।

मुंह दबाने के बाद छा गई बेहोशी
किशोरी ने बताया कि रविवार की शाम जब गांव की लड़कियों के साथ तब किसी पीछे से मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे बेहोशी छा गई। फिर कुछ अहसास जरूर हुआ है कि कोई उसे कंधे पर लेकर जा रहा है। उसे अपहरणकर्ता कहां ले गए, उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ नहीं मालूम। मंगलवार की सुबह जब किशोरी बहजोई रामलीला ग्राउंड के पास मिली तो वह अपने बहनोई व पिता को पहचान नहीं पा रही थी।

विज्ञापन

लड़कियों ने युवकों को देख किया घटना में शामिल होने से इनकार 
वारदात के समय किशोरी की सहेलियां भी मौके पर थीं। मंगलवार को पुलिस ने छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोपहर गांव की लड़कियों को कोतवाली बुलाकर संदिग्ध युवकों को पहचानने की बात कही। मगर लड़कियों ने युवकों को घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया।

रविवार की शाम एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने अपहृत किशोरी को उसके दूर के रिश्तेदार के घर से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed