फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Miscreants robbed money and gold coils from mother and sons

आंगन में सो रहे मां-बेटों से बदमाश लूट ले गए रुपये व सोने के कुंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed money and gold coils from mother and sons
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गुमथल रोड स्थित आनंद विहार कालोनी में हथियार बंद लोगों ने मां-बेटों को डरा-धमकाकर सात हजार रुपये की नकदी व महिला के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

गुमथल रोड स्थित फायर सर्विस स्टेशन के पीछे आनंद विहार कालोनी निवासी विधवा ममता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपने बेटे अजय और विजय के साथ शनिवार की रात आंगन में सोई हुई थी। तभी रात दो बजे करीब दस हथियारबंद लोग दीवार फांदकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

कमरों में तलाशी लेने के बाद जब कुछ नहीं मिला तो बड़े बेटे की पेंट की तलाश ली। बेटे की पेंट की जेब में रखे सात हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने बताया कि उनके कानों के कुंडल भी हथियारबंद बदमाश लूट ले गए। और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed