फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Yoga makes you mentally and physically strong: Anoop

मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है योग : अनूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Yoga makes you mentally and physically strong: Anoop
चंदौसी के बहजोई रोड स्थित संजीवनी वाटिका में योग दिवस पर 2500 लोगों ने योग किया। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी(संभल)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहजोई रोड स्थित संजीवनी वाटिका में प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों ने एक साथ योग किया। मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि, डीएम मनीष बंसल, सीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि योग मनुष्य को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। इसलिए योग को नियमित रूप से करना चाहिए।
विज्ञापन

राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर ही पूरे विश्व में 21 जून 2014 विश्व योग दिवस घोषित हुआ। तब से हर वर्ष 21 जून को विश्वभर में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और योग से अनेक प्रकार की बीमारियां स्वत: ही खत्म हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति निरोग रहता है। इसलिए आमजन को रोजाना आधा से एक घंटे तक सुबह के समय योगाभ्यास करते रहना चाहिए। योगाभ्यास करने वालों में एसडीएम राजपाल सिंह, डीआईओएस मनोज आर्य, अधिशासी अधिकारी राजकुमार, सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, सुधीर मल्होत्रा, कमल कुमार कमल, अरविंद गुप्ता, राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर, संगीता भार्गव, शुभम अग्रवाल, तरुण नीरज, शीनू गुप्ता, मीनाक्षी सागर, अखिलेश अग्रवाल, ट्रेनर अनिल कपूर, रुपाली, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed