{"_id":"668c79037c48f200ac0716c4","slug":"minister-in-charge-upset-over-incomplete-work-of-jal-jeevan-mission-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-112104-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा होने पर बिफरे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा होने पर बिफरे प्रभारी मंत्री
Tue, 09 Jul 2024 05:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को नई तहसील सभागार में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक की। जलजीवन मिशन का कार्य अधूरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधीनस्थों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके बाद नई तहसील के सभागार में पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में विकास, सुरक्षा से संबंधित, निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, बारिश से बचाव के इंतजाम के बारे में जाना। कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी से गुंडा एक्ट, लूट, महिला संबंधी अपराध, एससी, एसटी के उत्पीड़न से संबंधित मामले, गोकशी आदि के बारे में जानकारी ली। साइबर क्राइम पर विशेष देने के निर्देश दिए। विकास से संबंधित समीक्षा में मंत्री ने संबंधित को योजना के प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। विद्युत निगम को खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे में सही कराने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक को पीएम कुसुम योजना का लक्ष्य बढ़वाने को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अन्य योजनाओं को लेकर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। ताकि सरकारी योजनाओं का जनमानस लाभ ले सकें। प्रभारी मंत्री उस समय बिफर पड़े जब जल जीवन मिशन के तहत हो कार्यों की समीक्षा की बारी आई। कहा कि पाइपलाइन का कार्य संतोषजनक नही है। इसमें सुधार किया जाए। टीम बनाते हुए कार्यों का सत्यापन कराने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने कहा जिन-जिन योजनाओं की बैठक में समीक्षा की गई है, उन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। डीएम ने आश्वस्त किया कि जो भी बैठक में निर्देश दिए गए हैं, उनका अनुपालन किया जाएगा। इसके बाद प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, सभी उप जिलाधिकारी व संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।