{"_id":"60ad56d48ebc3e86fe181bc6","slug":"minister-ghulab-devi-speak-on-corona-infection-chandausi-news-mbd3901194101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराने के लिए आमजन का सहयोग जरुरी : राज्यमंत्री गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराने के लिए आमजन का सहयोग जरुरी : राज्यमंत्री गुलाब देवी
विज्ञापन
चंदौसी/नरौली। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सीएमओ संभल के साथ नरौली स्थित कोविड एल-2 हॉस्पिटल व सीएचसी चंदौसी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जाए और शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाए।
मंगलवार की दोपहर राज्यमंत्री गुलाब देवी नरौली स्थित कोविड एल-2 हॉस्पिटल पहुंचीं। सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड रूम में गईं। वहां एलईडी पर भर्ती मरीजों की स्थिति देखी। इसके बाद आक्सीजन जनरेटर का निरीक्षण किया। एमओआईसी डॉ. विश्वास अग्रवाल से जानकारी ली। इसके बाद चंदौसी सीएचसी के निरीक्षण को पहुंचीं। वहां कोविड मरीजों की जांच और वैक्सीनेशन की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सरकार सुविधा दे सकती है। उन्हें आमजन के सहयोग से ही लागू किया जा सकता है। अधिकारियों को निर्देश है कि जिस भी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दे, उसके उपचार के साथ-साथ जांच अवश्य कराई जाए। उसके संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित कर जांच कराई जाए ताकि कोरोना का प्रसार रोका जा सके।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन में लापरवाही न बरतें। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के उपचार में अगर आगे किसी चीज की जरूरत पड़ती है, तो वह स्वयं अपनी निधि से पूरी करने को तैयार हैं।
बड़ी समस्या होगी, तो उसे शासन से पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अजय सक्सेना, एसीएम डॉ. पंकज विश्नोई, एसीएमओ डॉ. रामजी लाल, एमओआईसी डॉ. विश्वास अग्रवाल, डॉ. योगेश, डॉ. रहीम अहमद, एमओआईसी चंदौसी डॉ. हरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। रहे।