फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Migrants reached home after a difficult journey in lockdown, now take care of themselves

लॉकडाउन में मुश्किल सफर कर घर पहुंचे प्रवासी, अब खुद को संभाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Migrants reached home after a difficult journey in lockdown, now take care of themselves
संभल। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान लॉकडॉउन के दौरान दूसरे प्रदेशों व शहरों से गांव और कस्बे लौटे लोगों ने रोजगार के अवसर अब गांव और शहर में ही तलाश लिए। भूखे प्यासे कई दिनों के पैदल सफर के बाद घर पहुंचने पर उनका हौसला ऐसा टूटा कि वह फिर बड़े शहर नहीं लौटे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने रोजगार की व्यवस्था गांव और शहर में ही कर ली है। अभी भी बड़े शहरों का रुख करने की हिम्मत नहीं दिखा रहे हैं। रोजगार इतना ही मिल रहा है जितना परिवार का गुजारा हो जाए लेकिन इसमें भी संतुष्ट हैं। मनरेगा मजदूरी भी ऐसे लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे तमाम उदाहरण संभल जिले में हैं। जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुश्किल हालात का सामना करा और अब खुद को संभाल लिया है।
घर लौटने पर खुद को संभालने की कहानी प्रवासियों की जुबानी
गुन्नौर तहसील के गांव सिरसा निवासी ऋषिपाल सिंह बताते हैं कि वह चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन लगा तो 10 दिन तक पैदल सफर किया। किसी तरह गांव पहुंचे और उसके बाद से फिर किसी दूसरे शहर मजदूरी के लिए नहीं गए। इस समय गांव में रहकर ही मजदूरी करते हैं और परिवार की गुजर हो रही है। बाहर जाने से अब इनकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील के गांव सिरसा निवासी अमर सिंह बताते हैं कि वह दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक सिलाई फैक्टरी में कारीगरी करते थे। लॉकडाउन के दौरान मुश्किल से घर तक पहुंचे। इसके बाद फिर वह दिल्ली नहीं लौटे। खुद की सिलाई की दुकान अब कर ली है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी आसानी से उठा पा रहे हैं। अब दिल्ली जाने का कोई इरादा नहीं है।
संभल तहसील के गांव राया बुजुर्ग निवासी असगर बताते हैं कि वह हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के दौरान भूखे प्यासे रहकर गांव तक पहुंचे। इसके बाद गांव में मजदूरी शुरू कर दी। अब मनरेगा में मजदूरी भी मिल जाती है। परिवार की गुजर सही हो रही है। दूसरे शहर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है।

संभल तहसील के गांव बाबूखेड़ा निवासी गुड्डू खां ने बताया कि वह और उनका बेटा केरल में रहकर हेयर सैलून पर काम करते थे। लॉकडाउन लगा तो नौकरी छूट गई। गांव लौट आए और अब गांव में ही दुकान चला रहे हैं। परदेस के बराबर कमाई तो नहीं है लेकिन परिवार के साथ रहते हैं। अब परदेस जाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed