{"_id":"628a9a7f2b4b9a7e561ef839","slug":"mid-day-meal-prepared-for-62-children-in-100-grams-of-tomato-chandausi-news-mbd428946573","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ ग्राम टमाटम में 62 बच्चों की बना दी गई मिडडे-मील की ताहिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ ग्राम टमाटम में 62 बच्चों की बना दी गई मिडडे-मील की ताहिरी
विज्ञापन
बहजोई। मिड डे मील में बनी तहरी में 62 बच्चों के लिए कम मात्रा में सब्जी (टमाटर) का प्रयोग करने व दूसरे विद्यालय में पंजिका में अधिक छात्र संख्या दर्शाए जाने के मामले समेत दूसरी अनियमितताओं को लेकर बीएसए ने दो अलग-अलग प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया है। एक को बीआरसी बनियाखेड़ा और दूसरे को बीआरसी बहजोई से संबद्ध किया गया है।
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि 19 मई 2022 को विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव सैंजनी गंगवार के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। सुबह 8.49 बजे निरीक्षण के दौरान मिड डे मील में मेन्यू के मुताबिक रोटी-सब्जी के स्थान पर तहरी बनाई जा रही थी। इसमें 62 बच्चों के लिए सब्जी के स्थान पर कुल सौ ग्राम टमाटर प्रयोग किया जा रहा था। नियमानुसार तीन किलो से अधिक टमाटर का उपयोग किया जाना चाहिए था। विद्यालय के सभी अभिलेख अधूरे थे। साफ-सफाई का अभाव था। कक्षा पांच की एक छात्रा हिंदी की पुस्तक नहीं पढ़ पाई। छात्र संख्या भी कम थी। एक कक्ष में सहायक अध्यापिका गणित का विषय पढ़ा रही थीं, जबकि छात्र-छात्राओं के हाथ में संस्कृत की किताबें थीं। मिशन, प्रेरणा व प्रेरणा लक्ष्य आदि के संबंध में विद्यालय स्टाफ कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालय में कोई भी कार्य नहीं कराया गया था। इसके अलावा दूसरी अनियमितताएं भी सामने आईं। पूरे मामले में प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कश्यप को निलंबित कर बीआरसी बनियाखेड़ा से संबद्ध किया गया है।
बीएसए ने बताया कि विकासखंड बहजोई के गांव आनंदपुर के प्राथमिक विद्यालय में सुबह 11.25 बजे निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम थी। सभी बच्चों को एक ही कक्ष में बैठाया गया था। मिड डे मील लाभार्थी पंजिका में छात्र संख्या अधिक दर्ज की गई थी। खेल किट नहीं खरीदी गई थी। स्टाफ की फोटोयुक्त फ्लैक्सी नहीं थी। पूरे मामले में प्रधानाध्यापक नवल किशोर को निलंबित करते हुए बहजोई के बीआरसी पर संबद्ध किया गया है। दोनों ही मामलों की जांच के लिए बीईओ असमोली सुल्तान अहमद को जिम्मेदारी दी गई है।