फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mentally disturbed teacher consumed poison, died

Sambhal News: मानसिक रूप से परेशान शिक्षक ने खाया जहर, मौत

Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed teacher consumed poison, died
चंदौसी (संभल)। विकासनगर के प्रवीन शर्मा (45) ने मंगलवार की दोपहर जहरीले पदार्थ खा लिया। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। चंदौसी के मोहल्ला विकास नगर के प्रवीन शर्मा प्राइवेट शिक्षक थे। उनकी पत्नी रुचि भी निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। परिवार में बड़ी बेटी खुशी (19) और छोटा बेटा हर्षित (16) है। मंगलवार की सुबह रुचि शर्मा स्कूल में पढ़ाने गई थी। दोनों बच्चे भी पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। सुबह 11 बजे प्रवीन ने घर के अंदर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने जहर खाने की बात अपने ससुर सतीश शर्मा को बताई। जिसके बाद वह बाइक पर बैठाकर प्रवीन को चंदौसी अस्पताल लेकर आए। उन्हें यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवीन के ससुर सतीश ने बताया कि बीते छह माह से प्रवीन मानसिक रूप से परेशान थे। उनका उपचार भी चल रहा था, पता नहीं उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। वहीं प्रवीन की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed