फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Memorandum submitted to Minister of State, Independent Charge, demanding to declare Sambhal city as a tourist destination

संभल नगर को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Minister of State, Independent Charge, demanding to declare Sambhal city as a tourist destination
चंदौसी में संभल को पर्यटन स्थल घोषित करवाने को राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते समिति पदाधिकारी। सं - फोटो : CHANDAUSI
संभल/ चंदौसी। भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से संभल नगर को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को ज्ञापन सौंपा गया। दरअसल, 6 मई को संभल में धर्म सभा आयोजित हुई थी, जिसमें पारित प्रस्ताव के अनुसार हिंदू जागृति मंच समेत विभिन्न संस्थाओं ने संभल को पर्यटन स्थल घोषित कराने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को समिति के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी को चंदौसी में ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि संभल सम्राट पृथ्वीराज चौहान की राजधानी रहा है। 68 तीर्थ 19 कूप देवताओं द्वारा स्थापित किए हुए हैं। कलयुग के साक्षात अवतार भगवान श्री कल्कि विष्णु का अवतार संभल में होने वाला है। यहां की ऐतिहासिकता, आध्यात्मिकता प्रदेश और देश में सर्वोपरि है। ऐसे में यहां के तीर्थों को वजूद में लाने, मंदिरों-तीर्थों का जीर्णोद्धार करने, मंदिरों-तीर्थों पर धर्मशालाएं, सभा कक्ष, बाउंड्री वॉल बनाने व हर तीर्थ तक जाने के पक्के मार्ग बनाने समेत संभल को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए। इसके अलावा राज्यमंत्री से संभल में आकर जनसंवाद करने, संभल की समस्याएं सुनने व उनका निस्तारण करने तथा संभल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया। इसे राज्यमंत्री ने स्वीकार किया। हिंदू जागृति मंच के मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने कहा कि संभल को पर्यटन स्थल घोषित करना अवश्यंभावी है। पर्यटन स्थल बनने से यहां का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करने का निवेदन किया। इस दौरान अजय गुप्ता सराफ, अजय कुमार शर्मा, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed