{"_id":"6876af66a803ef16990fcf4e","slug":"mega-camp-will-be-organized-for-electricity-consumers-from-17-to-19-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121532-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए 17 से 19 तक लगेगा मेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए 17 से 19 तक लगेगा मेगा कैंप
विज्ञापन
चंदौसी। बिजली उपभोक्ताओं के गलत बिल ठीक करने सहित अन्य समस्याओं के लिए विद्युत विभाग मेगा कैंप का आयोजन करने जा रहा है। जो 17 से लेकर 19 जुलाई तक आयोजित होगा। कैंप का आयोजन मुरादाबाद रोड के विद्युत वितरण खंड कार्यालय में किया जाएगा। वहीं, 17 से 19 जुलाई तक विद्युत वितरण खंड बबराला में भी मेगा कैंप आयोजित होगा।
विद्युत वितरण खंड चंदौसी के एक्सईएन दीपलव श्रीवास्तव ने बताया कि इस कैंप में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने सहित अन्य उपभोक्ता की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मेगा कैंप में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि कैंप में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। एक्सईएन ने बताया कि पहले गलत बिल को ठीक करने सहित अन्य शिकायतों के लिए भी कई कैंप का आयोजन किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ओर गलत बिल के अलावा अन्य शिकायतें प्राप्त हो रही है। इसके समाधान के लिए मेघा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संवाद