फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meeting in officers

लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
meeting in officers
लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागीय दफ्तर के मुख्यालय पर रहना तय करें। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिले भर के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा क िआईजीआरस पोर्टल पर मिलने वाली सभी शिकायतों का समय रहते निस्तारण किया जाए, जिससे कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों में उपस्थित होकर तय समय पर लोगों की शिकायत सुनें और समाधान के लिए उचित कार्रवाई अमल में लाएं। डीएम बोले, डिफाल्टर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण किया जाए। इस बीच डीएम ने विद्युत, विकास, नगर पंचायत, नगर पालिका, पशुपालन, राजस्व व पंचायत राज विभाग आदि के अधिकारियों से भी बातचीत कर शिकायतों का जल्द निस्तारण करने को कहा। बीएसए से बोले, अधीनस्थों की ओर से शिकायतों के निस्तारण करने की भी समीक्षा की जाए। सभी एसडीएम से तहसील परिसरों में महिला डेस्क स्थापित करने की बात कही। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान व सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा समेत अन्य विभागीय अधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार रहे।
चंदौसी की सड़कें दुरस्त कराए जाने पर दिया जोर
गणेश चतुर्थी के मेले को लेकर भी डीएम ने बैठक के दौरान चंदौसी की सड़कों को दुरस्त कराए जाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने परियोजना निदेशक से कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ टीम बनाकर चंदौसी की निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

ब्लाक दिवस का किया जाए आयोजन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिले भर के सभी ब्लाकों में ब्लाक दिवस का आयोजन किया जाए और लोगों की शिकायतों को सुनते हुए जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed