{"_id":"61e460ba7d974d571b1f17aa","slug":"meerut-reached-the-semi-finals-by-eight-wickets-chandausi-news-mbd4162136162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ आठ विकेट से जीत सेमीफाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ आठ विकेट से जीत सेमीफाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर प्रथम आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को मेरठ व बरेली के बीच चौथा क्वाटर फाइनल मैच का आयोजन किया गया। बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरेली की टीम 151 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम के बल्लेबाजों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मेरठ ने 8 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में अंपायरिंग अनिल कपूर, पुनीत शर्मा, स्कोरिंग माधव, आशिक तथा कमेंट्री चंदू व सुमित ने की। इस अवसर पर विकास माथुर, आरिफ, अनु कश्यप, नवीन शर्मा, कुश रावत, सुशील कुमार लच्छी आदि मौजूद रहे।
सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच गुड़गांव व मेरठ के बीच खेला जाएगा।