फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Meerut BJP MP says ancestors of Indian Muslims are not Babar but Shri Ram

भारतीय मुस्लिमों के पूर्वज बाबर नहीं श्रीराम हैं: भाजपा सांसद बोले- पूजा-पद्धति बदलने से पुरखे नहीं बदलते

Wed, 28 Sep 2022 06:29 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Sep 2022 06:29 PM IST
सार

चंदौसी में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुस्तान के मुस्लिमों के पुरखे बाबर नहीं है, श्रीराम हैं। पार्टी पहले से विकास के ही मुद्दे पर चुनाव लड़ती आई है और आगामी चुनाव में भी विकास ही मुद्दा होगा।

विज्ञापन
Meerut BJP MP says ancestors of Indian Muslims are not Babar but Shri Ram
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

चंदौसी में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि पूजा-पद्धति अलग-अलग होने से पुरखे नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि भारतीय मुस्लिमों के पुरखे बाबर नहीं बल्कि श्रीराम हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि हम पहले से कहते और समझाते आए हैं कि हिंदुस्तान के मुस्लिमों के पुरखे बाबर नहीं है, श्रीराम हैं। पार्टी पहले से विकास के ही मुद्दे पर चुनाव लड़ती आई है और आगामी चुनाव में भी विकास ही मुद्दा होगा।
विज्ञापन


मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए 300 योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने सत्ता को सेवा के साथ जोड़ा और बिना रुके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। विपक्ष साम्प्रदायिकता विपक्ष के दिमाग में घुसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका साथ को लेकर काम करने वाली पार्टी है। इसके लिए विपक्ष ने वर्षो से ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मंदिर, मथुरा के भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मामले को दबाए रखा है। धामिक मामले थे, ये तो उठने ही थे। अब इन मुद्दों पर न्यायालय फैसला कर रहा है, पार्टी फैसला नहीं कर रही। मदरसों की जांच होना गलत नही है। जो सही संचालित हैं, उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed