{"_id":"6643f388fa407af150033407","slug":"medical-operator-commits-suicide-by-hanging-himself-due-to-domestic-dispute-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110155-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घरेलू कलह में मेडिकल संचालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घरेलू कलह में मेडिकल संचालक ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 15 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव मणिकावली निवासी मेडिकल संचालक मनोज (22) ने परिजनों से कहासुनी होने के बाद मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पड़ोसी की गोशाला में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जुनावई थाना क्षेत्र के मणिकावली निवासी मनोज कुमार गांव में मेडिकल स्टोर चलाता था। मंगलवार को उसका शव पड़ोसी पवन कुमार की पशुशाला में रस्सी के फंदे से कुंडे में लटका हुआ मिला। पड़ोसी ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता लखपत सिंह ने बताया कि मनोज का मंगलवार की दोपहर परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह दुकान पर चला गया। दोपहर में उसकी मौत की सूचना मिली। वहीं मनोज की मौत पर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक के आत्महत्या की जानकारी मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।