फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meat ki dukaney rahin band

मीट की दुकानें तीसरे दिन भी रहीं बंद

Sat, 25 Mar 2017 02:20 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Mar 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
meat ki dukaney rahin band
संभल में बंद पड़ी दुकान। - फोटो : अमर उजाला
शासन से फरमान आने के बाद लगतार तीसरे दिन भी मीट की दुकानें बंद रहीं। बेरोजगार हुए लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका परिषद ने माडर्न पशु वधशाला बनाई होती, तो मीट विक्रेताओं  को यह दिन न देखना पड़ता। नगर पालिकाओं के पास माडर्न पशु वधशालाएं बनाने  के लिए 2013 में ही आदेश आ गए थे, लेकिन जिले की किसी भी नगर पालिका परिषद ने इस आदेश का पालन नहीं किया, बल्कि अवैध स्लाटिंग को चोरी छुपे चलने दिया।
विज्ञापन


 जिले में मीट की दुकानों पर ताले  लटके रहे। अवैध बूचड़खाने बंद होने की वजह से मीट की दुकानें बंद हुई हैं। दुकानें  बंद होने से दुकानदार और इन्हें मीट सप्लाई करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों में सरकार के फैसले पर आक्रोश है। संभल में मीट के  कारोबार से कुरैशी बिरादरी के अधिकतर परिवार किसी न किसी रूप में जुड़े हुए  हैं।
विज्ञापन


इनकी ओर से सरकार के सामने समस्या उठाई गई है और संभल, सरायतरीन और सिरसी में मार्डन पशु वधशाला बनाए जाने की मांग की गई है। इस स्थिति के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, क्योंकि एनजीटी की ओर से जब जब रिपोर्ट मांगी गई। अधिकारियों ने नगर पालिका की रिपोर्ट पर यकीन करते हुए यही लिखा, हमारे यहां अवैध बूचड़खाने बंद हो गए हैं, जबकि हकीकत में बूचड़खाने चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सरकार बदली और बीजेपी के  संकल्प पत्र लागू हुए तो नौकरशाही से लेकर पुलिस महकमा तक चेत गया। अधिकारियों ने छापामारी करके अवैध बूचड़खानों को बंद कराया गया, जबकि पिछली  सरकार में इन बूचड़खानों की तरफ कोई जाता नहीं था। अब मीट विक्रेताओं का  कहना है कि माडर्न पशु वधशाला बनाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। नगर  पालिका अपनी जिम्मेदारी पूरी करती तो यह समस्या ही क्यों आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed