{"_id":"5f29c0638ebc3e3d0713e6ce","slug":"matter-of-strangulation-of-woman-in-sambhal-sambhal-news-mbd358115288","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को नहीं पता गला रेत ने वाले पिता और भाई मुरादाबाद में कहां रहते हैं, पुलिस उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को नहीं पता गला रेत ने वाले पिता और भाई मुरादाबाद में कहां रहते हैं, पुलिस उलझी
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में एक युवती घायलावस्था में मिली थी। जिसने अपने बयान में कहा था कि सगे पिता और भाई ने गला रेत कर हत्या का प्रयास किया और मरा समझकर छोड़ भागे। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। पर पुलिस अभी तक हकीकत नहीं जान सकी है। युवती के बयान पुलिस को कई दिशा में जांच करने के लिए मोड़ रहे हैं। आरोपियों का पता युवती नहीं बता पा रही। जिससे आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।
फिलहाल युवती की हालत में सुधार है और मेरठ के अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस युवती के आरोपी सगे पिता और भाई की तलाश में लगी है। मालूम हो सोमवार की सुबह असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में बाहरी छोर पर जंगल में देवता तालाब किनारे गन्ने के खेत में असमोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर-काफूरपुर हाल गुजरात के अहमदाबाद निवासी 20 वर्षीय युवती नसरीन ग्रामीणों को घायलावस्था में तड़पती मिली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया और बयान दर्ज किए। युवती ने बयान में अपने सगे पिता इद्दन अब्बासी व भाई आजम अब्बासी पर गला दबाने और गला रेतने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी पिता और भाई के खिलाफ ग्राम प्रधान सैंधरी कुलदीप सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवती को संभल जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया और मुरादाबाद से मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को विवेचक ने युवती से आरोपी पिता और भाई का पता मालूम करना चाहा। जिससे उन्हें गिरफ्तार किया जा सके लेकिन युवती मुरादाबाद के किसी मोहल्ले में रहने की बात ही कहती रही। थाना या मोहल्ले का नाम नहीं बता पाई। पुलिस को युवती के बयान में भी विरोधाभास लग रहा है। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं में जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि युवती अपने पिता और भाई की जानकारी नहीं दे पा रही है। मुरादाबाद में कहां रहते हैं यह भी जानकारी नहीं होने की बात कही है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।