फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mask and senetizer rate hike in market

कोरोना का भय: मास्क की हो रही कालाबाजारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
mask and senetizer rate hike in market
चंदौसी। कोरोना वायरस पर सरकार जागरूकता फैलाने में लगी है और इस माहौल का लाभ उठाने के लिए कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। बाजार में सेनेटाइजर, मास्क पहले ही कम थे। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हे स्टॉक कर लिया है। इतना ही नहीं मास्क और सेनेटाइजर जहां उपलब्ध हैं वह मनमाफिक दाम वसूल रहे हैं। चार रुपये का डिस्पोजल मास्क 20 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

सेनेटाइजर की बाजार में उपलब्धता बहुत कम है। मांग के अनुरुप 20 प्रतिशत माल की भी आपूर्ति नहीं हो रही है। सेनेटाइजर, मास्क, ग्लब्स की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ते ही बाजार से मास्क व सेनेटाइजर लगभग गायब हो गए हैं। डिस्पोजल यानी थ्री लेयर मास्क की कीमत चार रुपये है। कोरोना वायरस के आने पर इसको 15 से 20 रुपये में बेचा जा रहा है। सेनेटाइजर बाजार में कुछ ही कंपनियों के उपलब्ध है। इनके दामों के प्रिंट रेट में भी बढ़ोतरी बताई जा रही है। निर्धारित दाम से अधिक वसूली पर कोई निगरानी नहीं की जा रही है। विक्रेता ऊपर से ही दाम बढ़े होने की बात बताकर रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

सेनेटाइजर मात्रा दाम
नेचर 60 एमएल 90 रुपये
नेचर 100 एमएल 165 रुपये
नेचर 500 एमएल 450 रुपये
सेवलोन हैंडवॉश 30 एमएल 49
सेवलोन 500 एमएल 423
मास्क दाम
डिस्पोजल मास्क थ्री लेयर चार रुपये
ब्लैक मास्क चाइनीज- 40 रुपये
एन-95 मास्क-200 रुपये
----
एन- 95 मास्क और चाइनीज मास्क गायब, सेनेटाइजर का टोटा
बाजार में एन-95 और चाइनीज मास्क उपलब्ध नहीं है। केवल डिस्पोजल मास्क हैं, वह भी दाम से चार गुना अधिक में मिल रहे हैं। एन- 95 व चाइनीज के दाम अधिक होने के कारण उनकी डिमांड बहुत कम है। वहीं सेनेटाइजर की उपलब्धता भी ठीक नहीं है। मास्क और सेनेटाइजर विक्रेताओं ने बताया कि सेनेटाइजर बाजार में कम है। बार-बार मांग भेजने के बाद बहुत ही कम मात्रा में सेनेटाइजर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed