फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mary the dog, who helped track down the accused in the rape of a young girl, received a reward of ten thousand.Mary the dog, who helped track down the accused in the rape of a young girl, received a reward of ten thousand.

Sambhal News: बच्ची से दुष्कर्म के आराेपी तक पहुंची डॉग मैरी को मिला दस हजार का इनाम

Tue, 23 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 23 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mary the dog, who helped track down the accused in the rape of a young girl, received a reward of ten thousand.Mary the dog, who helped track down the accused in the rape of a young girl, received a reward of ten thousand.
चंदौसी(संभल)। बबराला थाना क्षेत्र में एक बच्ची से जुड़े मामले में जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग उपलब्ध कराने वाली डॉग स्क्वॉड की डॉग मैरी को पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस के अनुसार मैरी पहले भी कई महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में सहयोग कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 18 जून को एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया था। मौके से एक गमछा बरामद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती स्तर पर कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसके बाद डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार डॉग मैरी ने घटनास्थल से बरामद गमछे के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध तक पहुंचने में मदद की। बाद में पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप (34) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही है और पूर्व में भी चोरी एवं हत्या जैसे मामलों के खुलासे में सहयोग कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले बिलासपुर क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में भी मैरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैरी वर्ष 2019 से संभल जिले में अपनी सेवाएं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed