फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mars, Mars! UP board exams today

मंगल, मंगल हो ! यूपी बोर्ड परीक्षा आज से

Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mars, Mars! UP board exams today
परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
यूपी बोर्ड परीक्षा मगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं मंगलवार को सुबह सात बजे परीक्षा देने पहुंचेंगे। पहली बार बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में हो रही हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन लंबे समय से पुख्ता व्यवस्था बनाने में जुटा है। इसे मंगलवार को पहले प्रश्न पत्र के दौरान ही कसौटी पर कसा जाएगा। पहला प्रश्न पत्र हिंदी का है। संभल जनपद में कुल 47,264 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि नकल होने पर केंद्र व्यवस्थापक व उप केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन गंभीर है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए संभल जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाईस्कूल के 26,550 व इंटरमीडिएट के 20,714 कुल 47,264 छात्र- छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। सोमवार शाम तक परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी। बोर्ड परीक्षाओं की कापियों व प्रश्न पत्रों से किसी तरह की छेड़छाड़ व गड़बड़ियां न हो इसलिए डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को तीन सदस्यीय कमेटी गठन करने का आदेश दिया है। कमरा किस समय खुला, किसने और किस लिए खोला गया और कब बंद किया गया। यह सब एक रजिस्टर में दर्ज करना होगा। इस पर इन तीनों सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के बैठने का प्लान की सूची चस्पा कर दी गई है। सूची में देखकर छात्र- छात्राएं अपना कमरा नंबर देख सकते हैं।
विज्ञापन


बंद न हों सीसीटीवी कैमरे: डीआईओएस
संभल। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा है कि कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे। वीडियो रिकॉर्डिंग में किसी तरह का कट नहीं होना चाहिए। वहीं कैमरे परीक्षा के दौरान बंद नहीं किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र की रिकॉर्डिंग सचल दस्ते और अन्य अधिकारी जांच कर सकते हैं। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि वह प्रश्न-पत्र व कापियों को एक कमरे में रखें। उस कमरे में सील लगा होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो केंद्र व्यवस्थापक से लेकर प्रबंधन तक कार्रवाई की जाएगी।सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने मोबाइल 24 घंटे चालू रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई में बंडल गायब होने के बाद बदले गए प्रश्न पत्र
संभल। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का हरदोई जनपद में बंडल गायब हो जाने के बाद संभल जिले में भी 64 केंद्रों पर हाईस्कूल के सभी विषयों के प्रश्न पत्र बदले गए हैं। सोमवार शाम को सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए। बंडल गायब होने के मामले में संभल समेत 12 जनपदों के हाईस्कूल के प्रश्न पत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed