फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married young man lied to a young woman in sambhal

झूठ बोलकर विवाहित युवक ने युवती से तीन साल पहले की शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Married young man lied to a young woman in sambhal
चंदौसी। तीन बच्चों के पिता ने तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते झूठकर बोलकर युवती से शादी कर ली। पति की सच्चाई सामने आने पर युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आये दिन होने वाली मारपीट से तंग आकर युवती ने पति के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी तीन बच्चों के पिता और युवती में प्रेम प्रसंग हो गया और तीन वर्ष पहले उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से युवती पति के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि उसके पति की पहली शादी 14 वर्ष पूर्व हो चुकी है और वह तीन बच्चों का पिता है। पति की सच्चाई सामने आने पर युवती ने धोखा देकर शादी करने की बात कही। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने पहली शादी छुपाकर उसके साथ कोर्ट मैरिज की। इसके बाद से पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता रहता हैं।
विज्ञापन

उसके पति के पहली पत्नी से भी संबंध है और वह उसके घर भी आता-जाता रहता है। मंगलवार को जब युवती ने पहली पत्नी के घर आने-जाने का विरोध किया तो पति ने उसे जमकर पीटा। अपनी जान बचाने को युवती अपने मायके चली आई और परिजनों को सच्चाई बताई। युवती के परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पति के विरुद्ध झूठ बोलकर शादी व मारपीट करने की तहरीर दी हैं। पुलिस ने युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed