फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman's body found in field, murder report filed against husband and 8 others

Sambhal News: खेत में मिला विवाहिता का शव, पति समेत 8 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in field, murder report filed against husband and 8 others
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बहाउद्दीनपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह गांव सिसौटा निवासी शहबुल निशा (32) का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ आलोक भाटी ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या कर देने के आरोप में शहबुल के पति मुजम्मिल समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी शहबुल के पिता नजर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि करीब 14 वर्ष पहले शहबुल निशा की शादी हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिसौटा के निवासी मुजम्मिल के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे। बताया कि 22 जनवरी को उनकी साली परवीन पत्नी मुश्ताक निवासी जहांगीरपुर थाना कुढ़फत्तेहगढ़ का इंतकाल हो गया था। इनके दफन में शामिल होने के लिए शहबुल निशा अपनी छोटी बेटी जाहिरा को लेकर आई और फिर लौट गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पति मुजम्मिल, ससुर नन्हें, देवर उवैस, ननद शाईबीन, नाजमीन, चचेरा ससुर मतलूब और तहेरा देवर राबिल व कामिल ने मिलकर गला दबाकर और चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव बहाउद्दीनपुर से हरसिंहपुर के बीच जंगल में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द हकीकत सामने आएगी और घटना का खुलासा किया जाएगा।
-कुलदीप कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी, संभल
000
चार बेटियां और दो बेटों के सिर से उठा मां का साया
संभल। मृतका शहबुल निशा ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत के बाद चार बेटी और दो बेटों को जन्म दिया। मौत के बाद बड़ी बेटी शबनूर (13), उससे छोटी मायनूर (11), आयत, बेटा आतिफ (7), अरहम (4) और सबसे छोटी जाहिरा (2) के सिर से मां का साया उठ गया। अहम बात यह है कि शहबुल का शव शुक्रवार सुबह में मिला। जबकि उसके साथ जो छोटी बेटी जाहिरा थी, वह बृहस्पतिवार की रात्रि में ही रोते-बिलखते लावारिस हालत में एक राह चलते राहगीर को मिली थी। हालांकि, बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
0000
सीमा क्षेत्र को लेकर बनी रही ऊहापोह
यूं तो घटनास्थल हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र का है लेकिन दो मीटर दूर असमोली थाने का बॉर्डर भी था। इस लिहाज से सूचना मिलने के बाद हजरतनगर गढ़ी के अलावा असमोली थाने के अपराध इंस्पेक्टर संजीव गिरि, एसएसआई नवीन मौके पर आ गए थे। असमंजस की स्थिति थी। लेकिन लेखपाल शहराज उस्मानी आए और उन्होंने इसकी पुष्टि बहाउद्दीनपुर की सीमा में की। जिसके बाद हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने कार्रवाई पूरी की। संवाद
0000
चार घंटे, छह गांवों की भीड़ डटी रही
सुबह सवेरे महिला का शव मिलने की सूचना आसपास फैली तो भीड़ लग गई। बहाउद्दीनपुर के अलावा हरसिंहपुर, हरथला, नवाड़ा, शफातनगर और सिसौटा के लोग आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही। कई बार पुलिस ने समझाकर पीछे हटाया।

0000
सीडीआर रिपोर्ट से मिलेगा सुराग
संभल। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि आने-जाने वाले रास्तों और उसकी आखिरी गतिविधियों की जांच करा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास भी तलाश की गई है। हालांकि, अहम सुराग सीडीआर रिपोर्ट से मिलेगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed