फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married womans body found hanging in the house in Sambhal

Sambhal: घर में लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी

Sun, 25 Sep 2022 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Sep 2022 01:46 PM IST
सार

गांव गठिया निवासी रोहित की शादी चार मई को थाना जुनावई के गांव दबथरा हरलाल निवासी रिंकी से हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस क्षुब्ध होकर नवविवाहिता ने रात को बरामदे में साड़ी के फंदे पर लटक गई।

विज्ञापन
Married womans body found hanging in the house in Sambhal
रिंकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव गठिया में नवविवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व मायके वाले पहुंच गए। मायके पक्ष के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला की शादी चार मई को होना बताई जा रही है।

विज्ञापन


गांव गठिया निवासी रोहित की शादी चार मई को थाना जुनावई के गांव दबथरा हरलाल निवासी रिंकी से हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस क्षुब्ध होकर नवविवाहिता ने रात को बरामदे में साड़ी के फंदे पर लटक गई। रात साढ़े दस बजे परिजनों ने रिंकी का शव लटका देखा। तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतारा। जब तक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना महिला के मायके वाले व पुलिस को दी। कुछ देर में महिला के पिता सौरन परिजनों के साथ पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल सुबह दस बजे तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed