{"_id":"67e99af450ca219ac907dbec","slug":"married-woman-murdered-for-not-fulfilling-dowry-demand-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-120885-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
Mon, 31 Mar 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिठौली में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता शगुफ्ता (19) की हत्या कर दी। यह घटना 29 मार्च की रात साढ़े आठ बजे के करीब हुई। मौके पर मायके वाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के मिलक लालू वाला के रहने वाले मोहम्मद वाजिद की बेटी शगुफ्ता की शादी 10 अक्टूबर 2024 को मिठौली मिलक के मौसिम से हुई थी। मोहम्मद वाजिद ने बताया कि उन्हें शनिवार की रात समधी रफीउद्दीन ने शगुफ्ता की मौत की सूचना दी। आरोप है कि शादी के बाद से दामाद मौसिम, जेठ तौशिफ, शानू और ससुर रफीउद्दीन और ननद शयमा आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में कार लाने की मांग करते थे। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे।
दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार की रात आठ बजे फांसी लगाकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।