{"_id":"6aa6f48adbb07d88d704ea5a","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-brother-alleges-murder-sambhal-news-c-15-ald1053-992185-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 14 Sep 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना के गांव हजारा अल्लीपुर बरबारा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुरालीजन चुपचाप शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। तभी मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संभल जिले के जूनामई थाना के गांव नंदपुर पथरिया निवासी अनोखे लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मीना देवी (24) की शादी वर्ष 2018 में हजारा अल्लीपुर बरबारा निवासी भूरे के साथ की थी। आरोप है कि पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। दो महीने पहले संभल के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद समझौता हुआ था, जिसके बाद पति उसे वापस ससुराल ले आया था और मायके वालों से बात नहीं करने देता था।
शनिवार देर शाम फोन पर मीना की मौत और उसके अंतिम संस्कार की सूचना मिलने पर भाई ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। मृतका के दो बच्चे, पांच वर्षीय बेटी मीनाक्षी और तीन वर्षीय बेटा दुर्गेश हैं। भाई का कहना है कि ससुराल वाले बहन के फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीना की हत्या की गई है।
विज्ञापन
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।