{"_id":"6a88b947fcb199da3b087649","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139291-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
गांव बराही निवासी मोहम्मद शफीक के बड़े बेटे मोहम्मद अतीक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ढक्का उझारी के पास स्थित गांव हरियाणा निवासी साहिबा के साथ हुई थी। मोहम्मद अनीस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात अतीक और उसकी पत्नी साहिबा कमरे में सोए थे। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे अतीक की मां बिलकिस जहां ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें जगाया।
दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर अतीक उठा और दरवाजा खोला। अंदर साहिबा बराबर में रखी लकड़ी की अलमारी से दुपट्टा बांधकर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। सीओ संभल कुलदीप सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।