फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman died under suspicious circumstances, police arrived

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, police arrived
बहजोई। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव आलपुर की है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव आलपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जानकारी लेने पर सामने आया कि घरेलू कलह के चलते महिला राजेश्वरी पत्नी हरकेश ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

इससे महिला राजेश्वरी (22) की मौत हो गई। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक महिला के दो बेटे हैं। जिनमें एक की उम्र डेढ़ वर्ष तथा दूसरे की उम्र पांच माह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed