{"_id":"60d8c9748ebc3eb348131bff","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-police-arrived-chandausi-news-mbd3937602158","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
बहजोई। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव आलपुर की है।
रविवार दोपहर बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव आलपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जानकारी लेने पर सामने आया कि घरेलू कलह के चलते महिला राजेश्वरी पत्नी हरकेश ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
इससे महिला राजेश्वरी (22) की मौत हो गई। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक महिला के दो बेटे हैं। जिनमें एक की उम्र डेढ़ वर्ष तथा दूसरे की उम्र पांच माह है।