फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman absconding with lover, police caught lover

प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता, पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman absconding with lover, police caught lover
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। महिला अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। उसके साथ इसी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक भी नौकरी करता है। क्षेत्रीय होने की वजह से युवक का मजदूर के घर आना जाना हो गया था। इसके बाद उक्त युवक का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गया। आरोप है कि चार माह पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी पर कुछ समय बाद वह वापस घर आ गई थी। मंगलवार की सुबह वह फिर घर से गायब हो गई। उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो उसने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed