फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging on the noose
विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के गांव खजुरिया निवासी रविंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शीतल की शादी फरवरी 2019 में थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पहेली में देवेश प्रताप सिंह के साथ की थी। 18 लाख रुपये दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए बेटी के साथ मारपीट करते थे। दहेज का मुकदमा थाना बिसौली में दर्ज है तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की शाम बेटी के देवर, ससुर, सास ने मारपीट की थी। इसकी सूचना बेटी ने फोन पर उन्हें दी थी। बाद में रात के समय फोन पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर दी और शव कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। बृहस्पतिवार की सुबह वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो आरोपी भागे हुए थे। सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रविंद्र प्रताप सिंह ने पति देवेश प्रताप सिंह, देवर योगेश प्रताप, पवन प्रताप, सास प्रवेश कुमार और ससुर सतेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का शव कमरे में कुंडे से लटका हुआ मिला था। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भागे हुए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश चंद, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed