फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging on the noose
जुनावई। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय ससुराल वाले खेत पर गए थे। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव में 20 वर्षीय विवाहिता का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह जब परिजन खेत पर कार्य करने चले गए। दोपहर को परिजन घर लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दीवार कूदकर अंदर घुस गए। कमरे में जाकर देखा तो विवाहिता फंदे पर लटकी थी। घटना की सूचना विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को दी गई। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed