{"_id":"5ed93aff8ebc3e909f68fc4d","slug":"marriage-in-hotspot-village-in-sambhal-chandausi-news-mbd351422041","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट में गांव सील, फिर भी दूसरे गांव चली गई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट में गांव सील, फिर भी दूसरे गांव चली गई बरात
विज्ञापन
हॉट स्पॉट अकरौली में में 29 मई को तैनात पुलिस कर्मी और चिकित्सक।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। प्रशासन कोरोना वायरस से हो रहे संक्रमण को लेकर बेहद लापरवाह है। जहां हॉट स्पॉट क्षेत्र में सभी गतिविधियों को सख्ती के साथ बंद कराकर उनका पालन कराया जा रहा है, वहीं पुलिस व प्रशासन की निगरानी के बावजूद हॉट स्पॉट गांव अकरौली से दूल्हे राजा बरात लेकर जाते हैं और दुल्हन को लेकर वापस भी आ जाते हैं। इस पूरे मामले में प्रशासन किसी भी तरह की परमिशन देने की बात से इंकार कर रहा है। अब सील हुए गांव से बरात किस की इजाजत से गई, यह जांच का विषय है।
चंदौसी क्षेत्र के गांव अकरौली में दो सगे भाई 21 मई को मुंबई से घर आए थे। 23 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था। 28 मई को आई जांच रिपोर्ट में दोनों भाई कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रशासन ने 29 मई को गांव अकरौली को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया। उसी दिन एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित और सीओ अशोक कुमार स्वयं गांव पहुंचे तथा बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्गों को सील करा दिया।
पुलिस की निगरानी बैठा दी। खास बात यह है कि पुलिस की निगरानी के बावजूद 30 मई को गांव अकरौली से एक युवक बरात लेकर क्षेत्र के गांव जनेटा गया और उसी दिन शाम को दुल्हन लेकर वापस आ गया। बरात में दो गाड़ी में सात लोग शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस की निगरानी के बावजूद हॉट स्पॉट क्षेत्र से दूसरे गांव बरात चली गई और किसी को पता तक नहीं चला। प्रशासन गांव अकरौली से किसी भी बरात के जाने की परमिशन देने से इंकार कर रहा है। ऐसे में बरात किसी की अनुमति से गई, यह बड़ा सवाल है। जबकि शासन व प्रशासन के आदेश पर ही हॉट स्पॉट क्षेत्र में सभी तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है।
तीन अन्य बरात जाने की है तैयारियां
गांव अकरौली 29 मई को हॉट स्पॉट घोषित हुआ था। इससे पूर्व 27 व 29 मई को दो बरात अलग-अलग गांव में गई थीं। आगामी एक सप्ताह में गांव अकरौली से तीन अन्य बरात के जाने की तैयारियां भी चल रही हैं।
हॉट स्पॉट में सभी गतिविधियों पर है पूरी तरह से रोक
कोरोना संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। मुख्य मार्गों को सील कर पुलिस की निगरानी लगा दी जाती है। दूध, सब्जी, फल व अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए कुछ ही लोगों को परमिशन दी जाती है। इसके अलावा हॉट स्पॉट क्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश अथवा हॉट स्पॉट से बाहर आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है।
गांव अकरौली हॉट स्पॉट क्षेत्र है। गांव से किसी भी व्यक्ति को बाहर बरात लेकर जाने अथवा अन्य किसी भी कार्य की अनुमति नहीं दी गई है। गांव के मुख्य मार्गों पर पुलिस का पहरा बैठा रखा है। महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम चंदौसी।