फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   marekt colse in sambhal

विवाद की अफवाह फैलते ही धड़ाधड़ गिरे शटर, कुछ मिनटों में पसरा संन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
marekt colse in sambhal
अफवाह की सूचना के बाद सराफा बाजार में शुक्रवार को रात पैदल मार्च करते पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। विवाद की सूचना पर नगर में कुछ देर के लिए बाजार में हड़कंप भरा माहौल बन गया। आनन-फानन में संभल का मुख्य बाजार बंद हो गया। दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरते देख राहगीरों में एक दूसरे से पूछने लगे क्या हो गया? क्या हो गया? इसकी सूचना पुलिस को हुई तो आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। तत्काल पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल को लेकर पैदल मार्च करने लगे। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को साढ़े सात बजे किसी असामजिक तत्व ने संभल के डाकखाना रोड स्थित बाजार में अफवाह फैला दी कि हयातनगर और सरायतरीन में विवाद हो गया है। इसकी जानकारी दुकानदारों को हुई तो आनन-फानन में शटर बंद होने लगे। दुकानदारों को दुकानें बंद करते हुए राहगीर और स्थानीय लोगों ने देखा तो कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी के अंदेशे में लोग घरों की ओर दौड़ पड़े। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे और फोर्स के साथ बाजारों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

दुकानदारों से संवाद कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ शंकर चौराहे से मुख्य बाजार, डाकखाना रोड और सराफा बाजार, नखासा चौराहा, चंदौसी चौराहा और चौधरी सराय में पैदल मार्च किया। सभी से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बाजार बंद होने के बाद कुछ दुकानदारों ने बताया कि विवाद की अफवाह के चलते दुकानें बंद की गई हैं। हालांकि दुकानें बंद करने का समय भी हो ही गया था। इसलिए बाद में दुकानें खोली नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed