फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Many roads in Bahjoi are damaged, causing difficulty in movement.

Sambhal News: बहजोई की कई सड़कें क्षतिग्रस्त, आवाजाही में हो रही मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Many roads in Bahjoi are damaged, causing difficulty in movement.
बहजोई(संभल)। हाइवे से होकर नगर में प्रवेश करने वाले लोगों को सड़कों में बने गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। वहीं, पालिका है कि गंभीरता ही नहीं दिखा रही। दूसरी ओर जिला प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं है। बावजूद इसके सड़कों में बने इन गड्ढों से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। यह हाल तब है जबकि आए दिन शासन की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पत्र के माध्यम से आदेश जारी हो रहे हैं। नगर में मुरादाबाद-आगरा हाईवे से नगर में प्रवेश के लिए रेलवे रोड की सड़क का हाल कुछ ऐसा ही है। यहां कलक्ट्रेट के मोड़ से लेकर मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर के मुख्य द्वार तक सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। इसके अलावा रेलवे रोड पर ही संकट मोचन हनुमान मंदिर के आसपास भी सड़क खस्ताहाल है। यहां सड़क में गड्ढे बने हैं और बजरी उखड़ी पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं, हाईवे से काली मंदिर रोड तक सड़क में गड्ढे तो हैं ही, डिवाइडर के दूसरी ओर वाली सड़क का भी बुरा हाल है। साथ ही बेहटा जयसिंह चौराहे से होकर नगर में प्रवेश के लिए संभल रोड वाली सड़क में भी कई स्थानों पर गड्ढे हैं। वहीं, चितौरा रोड की तो पूरी सड़क ही जर्जर व खस्ताहाल है। बावजूद इसके पालिका की ओर से इन टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। इससे लोगों में मुश्किल है।
विज्ञापन


-----

कोट

संभल रोड वाली सड़क की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। काली मंदिर रोड पर खराब सड़क को ठीक कराने के लिए टेंडर की तैयारी चल रही है। शेष खराब सड़कों की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed