फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Many rioters are in custody, SIT is interrogating them

Sambhal News: कई उपद्रवी हिरासत में, एसआईटी कर रही पूछताछ

Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Many rioters are in custody, SIT is interrogating them

विज्ञापन

संभल।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को संभल में हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। संभल कोतवाली पुलिस ने शनिवार को भी बवाल में शामिल कई उपद्रवी हिरासत में लिए हैं। घटना की जांच कर रही एसआईटी उपद्रवियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस घटना से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन उपद्रवियों को उठाया है। यह घटना के बाद शहर छोड़कर भाग गए थे। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से इन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि घटना में इनकी भूमिका गंभीर हो सकती है। इसी क्रम में बवाल की जांच कर रही एसआईटी जांच कर रही है। उसके बाद पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। एसपी ने बताया कि 59 उपद्रवी अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। बताया कि अब 87 आरोपी ऐसे हैं जो वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश भी की जा रही है। हिरासत में लिए गए उपद्रवियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दाऊद गिरोह और पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से जुड़ा कनेक्शन भी तलाश रही पुलिस
संभल।
24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश किसने रची और किस तरह से यह पूरी घटना अंजाम दी गई। इसमें दाऊद इब्राहिम गिरोह और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े शारिक साटा की भूमिका किस हद तक है। इन सभी सवालों के जवाब एसआईटी तलाश करने में जुटी है। बवाल में पाकिस्तान और अमेरिका का निर्मित कारतूस का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि यह कारतूस भी विदेशी हथियार में ही इस्तेमाल किए गए होंगे। एसआईटी शारिक साटा गिरोह से जुड़े सदस्य भी तलाश करने में जुटी है। विदेशी कारतूस चलाने के आरोपी और बवाल के साजिश में शामिल आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंची है। पुलिस को मिले खुफिया इनपुट से यह जानकारी मिली थी कि शारिक साटा इस बवाल की साजिश में शामिल है, लेकिन साटा दुबई में रहता है और वह वहीं से गिरोह का संचालन कर रहा है। वाहन चोरी करने का शारिक साटा बड़ा गिरोह चलाता है। उसके सदस्य संभल में भी रहते हैं। एसपी का कहना है कि एसआईटी सभी मामलों की जांच में जुटी है। जल्द घटना की तह तक जाएंगे और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed