{"_id":"66bd1e3bff78d1a5f502e9a5","slug":"many-departments-are-preparing-to-take-action-against-the-illegal-e-waste-factory-of-the-councilor-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113324-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सभासद की अवैध ई-कचरा फैक्टरी पर कई विभाग कार्रवाई की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सभासद की अवैध ई-कचरा फैक्टरी पर कई विभाग कार्रवाई की तैयारी में
Thu, 15 Aug 2024 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में संभल नगर पालिका के सभासद की अवैध ई-कचरा फैक्टरी पर कार्रवाई के लिए प्रशासन की छानबीन जारी है। आपूर्ति विभाग ने अवैध तरीके से घरेलू सिलिंडर रखने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। जीएसटी की टीम कर चोरी की छानबीन में जुटी है। प्रदूषण विभाग अपने स्तर से कार्रवाई की तैयारी में लगा है। एसडीएम विनय कुमार मिश्र का कहना है कि सभी विभाग अपने अपने स्तर से कार्रवाई कराएंगे।
मालूम हो बुधवार को एडीएम प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की थी। सभासद की अवैध ई-कचरा फैक्टरी में बड़े स्तर पर काम होता मिला था। मौके से 100 से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे। नाबालिग भी काम कर रहे थे। 61 घरेलू सिलिंडर और एसिड मिला था। कई टन कचरा स्टॉक था। प्रशासन की टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है। जीएसटी की टीम कर चोरी की छानबीन में लगी है। प्रदूषण विभाग अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। श्रम विभाग ने नाबालिग से काम कराने के मामले में कार्रवाई की तैयारी की है। यह ई-कचरा दिल्ली से लाकर फैक्टरी में जलाया जा रहा था। इतने बड़े स्तर पर काम होने के बाद भी पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। यह बात किसी के गले से नहीं उतर पा रही है। चर्चा है कि किसी न किसी स्तर से तो संरक्षण मिला रहा था। इसके बाद ही इतने बड़े स्तर पर अवैध काम शुरू किया गया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आपूर्ति विभाग की ओर से घरेलू सिलिंडर अवैध तरीके से रखने के मामले में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
वर्जन
ई-कचरा फैक्टरी का संचालन बिना किसी एनओसी के किया जा रहा था। सभी विभाग अपनी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उसक अनुसार कार्रवाई की जानी है। जीएसटी की टीम जीएसटी चोरी की छानबीन कर रही है। संचालक से जीएसटी की भी वसूली की जाएगी। -विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल