फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Manure plant worker in the grip of black fungus in sambhal

संभल : खाद प्लांट का कर्मचारी ब्लैक फंगस की चपेट में

Fri, 28 May 2021 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 01:41 AM IST
सार

  • संभल जिले में भी केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता  
  • कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद ब्लैक फंगस ने घेरा  

विज्ञापन
Manure plant worker in the grip of black fungus in sambhal
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले में ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ब्लैक फंगस की चपेट में आए खाद प्लांट के कर्मचारी का उपचार दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों की सूची बनानी शुरू कर दी है जो कोरोना संक्रमण के दौरान कहीं बाहर के अस्पताल में भर्ती होकर लौटे हैं।

विज्ञापन


संभल जिले में बबराला स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में कार्यरत 47 वर्षीय व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के मुताबिक दस अप्रैल को इस व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद वह उपचार कराने के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में गए थे। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी और सेहत में सुधार हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह यारा वेरा फर्टिलाइजर कैंपस लौट आए थे। 21 मई को अचानक सेहत बिगड़ी और चेहरे पर दर्द होने लगा। सीटी स्कैन कराया तो ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जांच कराई गई, जिसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। वहीं इलाज चल रहा है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसे अन्य लोग भी हैं, जो बाहर से उपचार कराकर लौटे हैं। ऐसे सभी लोगों की सूची बनाई जा रही है और शुक्रवार को सभी से संपर्क कर जांच कराई जाएगी। जिन लोगों में लक्षण दिखाई देंगे उनकी ब्लैक फंगस जांच के लिए नमूना लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्टिलाइजर परिसर में निकले थे दो सप्ताह में 50 से ज्यादा संक्रमित 
यारा वेरा फर्टिलाइजर कैंपस में अप्रैल के पहले सप्ताह से दूसरे सप्ताह तक 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। यह वे लोग थे जो दूसरे शहरों या गांवों में होली मनाने के बाद कैंपस लौटे थे। कैंपस के कई कर्मचारी और अधिकारियों ने संक्रमण से जान भी गंवाई है। अब ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आने से सभी की चिंता बढ़ गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने कहा कि परिसर में शुक्रवार की सुबह से संदिग्ध महसूस होने वालों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed