फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mantha bazar closed against raid

छापेमारी के विरोध में बंद रहा मैंथा बाजार, प्रदर्शन 

Sat, 30 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Sat, 30 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
mantha bazar closed against raid
चंदौसी में मैंथा एसोसिएशन की बैठक में बोलते सचिव अंकुर अग्रवाल।

विज्ञापन
शहर की मैंथा फर्म पर एसआईबी की छापेमारी के विरोध में शुरू हुई मैंथा व्यापारियों की हड़ताल और बाजार बंदी शुक्रवार को भी जारी रही। लेकिन, शाम को चंदौसी व संभल के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुरादाबाद जाकर विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने व्यापारियों को उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं होने के लिए आश्वस्त किया गया। इसके बाद हड़ताल को खत्म कर शनिवार से संभल व चंदौसी में मैंथा बाजार को नियमित तरीके से खोलने का एलान किया गया।

एसआईबी के उत्पीड़नात्मक छापेमारी के विरोध स्वरूप चंदौसी व संभल के मैंथा बाजार शुक्रवार को भी बंद रहे। चंदौसी में पुरानी पैठ में व्यापारियों ने एसआईबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


शाम को चंदौसी मैंथा एसोसिएशन के संरक्षक फूलप्रकाश वार्ष्णेय की अगुवाई में अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सचिव अंकुर अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल मामा, अमित अग्रवाल, पवन अग्रवाल तथा संभल के वीरेंद्र जैन, दीपक गुुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, परवेज आदि व्यापारियों ने वाणिज्य कर के संयुक्त आयुक्त डीके सचान, सूबे सिंह, एडिशनल कमिश्नर अजय गोयल आदि अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि व्यापारी भयमुक्त होकर कार्य करें। न तो किसी व्यापारी के यहां अनावश्यक छापेमारी होगी और न ही अनावश्यक पुलिस बल या अन्य अधिकारियों को साथ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई व्यापारी लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहा है तो विभागीय एसआईबी के अधिकारी जाएंगे, वहीं के कुछ संभ्रांत व्यापारियों को बुलाकर उनके सामने कार्रवाई की जाएगी। इसके आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने का एलान किया गया। शनिवार को मैंथा बाजार खुला रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed